पीलीभीत: कढैइया कनपारा में दलित महिला ने दबंगों पर कब्जा, मारपीट व जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप
घुघचिहाई थाना क्षेत्र के गांव कढैइया कनपारा निवासी शांति देवी ने दबंगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि वह अनुसूचित जाति की महिला है और ग्राम समाज की जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रही थी। आरोप है कि गांव के सुनील यादव, वीरेंद्र यादव, परविंद और रामसनेही यादव जबरन कब्जा करना चाहते हैं। महिला ने आरोप लगाया।