पंडरिया: 52 पत्ती ताश में पैसा लगाकर के जुआ खेलने वाले 05 जुआरियों को पांडातराई थाना पुलिस की टीम ने पलानसरी से किया गिरफ्तार
13 फरवरी को पांडातराई थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पलानसरी में 52 पत्ती ताश में पैसा लगाकर जुआ खेलने वाले 5 जुआरियों को पांडातराई थाना पुलिस की टीम ने 1120 रुपए नकदी रकम के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार जुआरियों में संग्राम लहरे,साहेब लाल,रामबगस भास्कर,शत्रुहन लहरे, बलिराम लहरे शामिल है। छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) तहत मामला दर्ज।