आंवला: आंवला में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का शक जताया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Aonla, Bareilly | Mar 29, 2026 आंवला स्थित नूरपुर रेलवे फाटक पर रविवार सुबह करीब नौ बजे एक युवक ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस बल और थाना आंवला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की।मृतक की पहचान बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हथरा निवासी 32 वर्षीय शाहरुख खान के रूप में हुई।