डेहरी: डेहरी में वैश्य समाज ने वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद का भव्य सम्मान किया
Dehri, Rohtas | Jun 25, 2026 डेहरी में वैश्य समाज ने वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद का किया भव्य सम्मान। गुरुवार को दोपहर क़रीब दो बजे डेहरी के उमंग हॉल में वैश्य समाज डेहरी विधानसभा के तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।