शाजापुर: उत्कृष्ट विद्यालय में विज्ञान शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रायोगिक प्रशिक्षण शुरू, DEO सख्त, समय पालन के निर्देश
शाजापुर के उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार से विज्ञान शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रायोगिक प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण में पहले दिन 85 शिक्षकों ने भाग लिया।शिक्षकों के विलंब से पहुंचने पर नाराजगी जताई और सभी को समय का पालन करते हुए प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने की सख्त हिदायत दी।