कैथल: ऑनलाइन बेटिंग साइट्स पर साइबर ठगी, एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने दी चेतावनी
कैथल के एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने ऑनलाइन बेटिंग और सट्टेबाजी साइट्स के जरिए हो रही साइबर ठगी को लेकर विशेष चेतावनी दी। कई फर्जी साइट्स से लाखों रुपये ठगे जा रहे हैं। उन्होंने आमजन को सावधानी बरतने और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।