आगरा: गणतंत्र दिवस के अवसर पर आगरा शहर को 6 जोन और 18 सेक्टर में किया गया विभाजित, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की संभाली कमान
Agra, Agra | Jan 25, 2026 आगरा में गणतंत्र दिवस पर शहर को 6 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एसीपी और थाना इंचार्ज तैनात रहेंगे। आगरा कमिश्नर पूरे शहर में सक्रिय रहेंगे और तिरंगा यात्रा व अन्य कार्यक्रम पुलिस की मौजूदगी में आयोजित होंगे। प्रमुख चौराहों पर विशेष सतर्कता रखी जाएगी, ताकि सभी कार्यक्रम अनुशासन और सुरक्षा के साथ संपन्न हों।