आगरा: धाकरान चौराहे पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने नाला समस्या का लिया संज्ञान, स्थायी समाधान के लिए दिए निर्देश
Agra, Agra | Jan 25, 2026 धाकरान चौराहा स्थित एमजी रोड के आर-पार पुराने भूमिगत नाले के चौक होने से परेशान जनता की समस्या को कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने संज्ञान में लिया। मंत्री ने नगर निगम इंजीनियरों के साथ मौके पर निरीक्षण कर नई तकनीक से स्थायी समाधान के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रीय लोगों को राहत मिल सके।