आगरा: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आरबीएस ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन, जिलाधिकारी ने दिलाई मतदान करने की शपथ
Agra, Agra | Jan 25, 2026 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आरबीएस कॉलेज ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। “माई इंडिया–माई वोट” थीम पर मतदाता शपथ दिलाई गई, नए मतदाताओं को एपिक कार्ड वितरित हुए तथा चुनाव कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।