हनुमानगढ़: जंक्शन स्थित कृषि उपज मंडी में गेहूं खरीद व्यवस्था का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, उठाव तेज करने के दिए निर्देश
जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने जंक्शन स्थित कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मंडी यार्ड का भ्रमण कर विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए जा रहे गेहूं उठाव की गति का जायजा लिया और इसे तेज करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने एफसीआई, तिलम संघ और आरएसएफसीएससी सहित विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों से चर्चा की।