गाज़ीपुर DM अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एन-कार्ड की जनपद स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। बैठक में ड्रग्स और नशीले पदार्थों पर रोकथाम के लिए अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।DM ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन सार्वजनिक स्थानों पर ड्रग्स या किसी भी तरह के मादक पदार्थों की बिक्री की आशंका हो वहाँ नियमित पेट्रोलिंग की जाए।