भरगामा: नुक्कड़ नाटक और डेमो के माध्यम से सिखाया गया आग से बचाव का तरीका
गर्मी के मौसम में बढ़ती आगजनी की घटनाओं को देखते हुए मंगलवार को भरगामा प्रखंड के विषहरिया गांव में अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक और लाइव डेमो प्रदर्शन के जरिए ग्रामीणों को आग से बचाव के व्यावहारिक तरीके बताए गए।