ताजपुर: मोतीपुर से उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
जिला उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर में छापेमारी करते हुए 2200 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।