दतिया नगर: श्री पीतांबरा पीठ पर त्रिदिवसीय जयंती समारोह 10 मई से, मंदिर के व्यवस्थापक ने दी जानकारी
श्री पीतांबरा पीठ पर त्रिदिवसीय जयंती समारोह का आयोजन दस मई शुक्रवार से होगा। 10 मई को परशुराम जयंती, 11 मई को श्री पीतांबरा जयंती व 12 मई रविवार को गुरु शंकराचार्य जयंती मनाई जाएगी। जयंती समारोह में प्रयाग राज के अनंताचार्य महाराज व जबलपुर के अर्जुन पांडेय प्रवचन करेंगे। 11 मई को श्री पीतांबरा जयंती पर इंदौर के प्रशांत मोघे शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देंग