नवाबगंज: बघौरा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का भव्य स्वागत, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
बाराबंकी के अयोध्या लखनऊ मार्ग स्थित बघौरा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का रविवार करीब 1 बजे भव्य स्वागत किया गया। बघौरा ग्राम सभा में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अंबरीश रावत के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में संगठन की मजबूती और किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।