बटियागढ़: खड़ेरी गांव में युवक के साथ मारपीट, घायल बटियागढ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, केरबना चौकी क्षेत्र की घटना
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के केरबना चौकी अंतर्गत खड़ेरी गांव में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, घटना में घायल शिवराम पटेल उम्र 27 वर्ष को इलाज मुलाहजे के लिए बटियागढ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया आज रविवार सुबह करीब 10 बजे स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान घायल युवक ने बताया कि स्वयं की बोलेरो से दुकान का सामान लेने बण्डा जा रहा था..