लखनपुर: मोहर्रम पर्व को लेकर लखनपुर पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की गई
लखनपुर पुलिस थाने में गुरुवार की दोपहर मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आहूत की गई थी। इस बैठक में तहसीलदार अमन चतुर्वेदी थाना प्रभारी संपत पो, सदर हाजी इदरीश खान सेकेट्री नुसरत अली मोहर्रम कमेटी सदर गौहर अली राजा कटेल सदर सहित समाज के लोग मौजूद रहे जहां अधिकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाया जाने की अपील की है।