बालाघाट: संदीपनी स्कूल बना टॉपर्स की फैक्ट्री, 9 छात्रों ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के हालिया बोर्ड परीक्षा परिणामों में बालाघाट जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबको चौंका दिया है। कक्षा 10वीं की प्राविण्य सूची में जिले के 37 छात्र शामिल हुए, जबकि 12वीं में 8 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। इन उपलब्धियों के बीच संदीपनी विद्यालय ने खास पहचान बनाई है, जहां से अकेले 9 छात्र टॉपर्स की सूची में शामिल होकर रिकॉर्ड काय