इटाढ़ी: जिले में 61.78 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव से 4 फीसदी अधिक है: डीएम
Itarhi, Buxar | Nov 6, 2025 जिले में अंतरिम आंकड़ो के अनुसार 61.78 फ़ीसदी मतदान हुआ है। रात लगभग 8:30 बजे डीएम डॉक्टर विद्यानंद सिंह ने बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में 55.52 प्रतिशत मतदान हुआ था। फिलहाल 61.78 फीसदी मतदान हुआ है। जो पिछले चुनाव से लगभग 4 फिसदी अधिक है।