हुज़ूर: टीटी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ फरार आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Feb 6, 2026 भोपाल के टीटी नगर थाना पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अटल पथ के पास एक युवक लोडेड कट्टा लेकर घूम रहा है।