सुल्तानगंज: फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में बिहार एसआई पीटी पास निशांत की मौत
सुल्तानगंज के अकबरनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक निशांत कुमार उर्फ राजा की मौत हो गई। हादसा मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन बाईपास स्थित केबीसी भट्ठा के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए तथा घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।