सिकंदराराऊ: पशु पैंठ के पास मैक्स पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक घायल, मैक्स चालक फरार
बाइक सवार तीन युवको को पशु पेठ के पास एक मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिन्होंने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी सिकंदराराऊ पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जबकि दोनो घायलों का उपचार सीएचसी में जारी है।