नवाबगंज: रसौली कट पर टूटा डिवाइडर बना खतरा, बंद ब्लिंकर लाइटों से बढ़ा हादसों का डर
बाराबंकी के लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रसौली कट के पास सड़क सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। यहां डिवाइडर कई महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ा है, जबकि ब्लिंकर लाइटें भी लंबे समय से बंद हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय डिवाइडर दिखाई नहीं देता, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है।