तारानगर: भालेरी थानांतर्गत हाई वॉल्ट लाइन की चपेट में आने से 9 वर्षीय बालक गंभीर घायल, ग्रामीणों ने उसे डीबी अस्पताल पहुंचाया
भालेरी थाना क्षेत्र के गांव सोमासी में पीलर फैक्ट्री में खेलते समय हाई वॉल्ट लाइन की चपेट में आने से नौ वर्षीय यूपी का बालक झुलस कर गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों की सहायता से झुलसे बालक को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने बालक का ईलाज किया। इसके बाद बालक को मेडिकल आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया।