पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि अकलतरा के वार्ड 2 निवासी विजय कुमार कश्यप, शराब पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और शराब सेवन करने वाले मौके से भाग गए। पुलिस ने शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले विजय कुमार कश्यप को गिरफ्तार किया है।