हरदोई: मिर्चाराम स्वीट्स वाली गली में मोबाइल दुकान में लगी आग, दमकल ने बुझाई, बड़ा नुकसान होने की आशंका
Hardoi, Hardoi | Oct 20, 2025 घण्टाघर मार्ग से मिर्चाराम स्वीट्स की ओर जाने वाली गली में एक मोबाइल दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना सिटी पावर हाउस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही सिटी पावर हाउस के कर्मचारियों ने लाइन बन्द कर दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।