अमरकंटक थाना क्षेत्र अंतर्गत दुआरी गांव में बेरहमी से महिला की हत्या किए जाने के मामले पर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है। गुरुवार शाम 6 पुलिस ने बताया कि महिला गोमती बाई की अज्ञात व्यक्ति ने बेरहमी से हत्या कर दी है जिस पर अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।