बदायूं: रामा हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद हुआ बवाल, स्टाफ ने तीमारदारों पर पत्थरबाजी और डंडे चलाए
Budaun, Budaun | Jul 30, 2026 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के उपरैला गांव के रहने वाले 35 वर्षीय राजवीर पुत्र शेर सिंह छत से गिर गए। तो परिजनों ने उन्हें 19 जुलाई को रामा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। तो हॉस्पिटल संचालक ने 160000 जमा कर लिये और फिर इलाज शुरू कर दिया। इलाज के बाद राजवीर के सिर का ऑपरेशन किया गया और फिर उसे वेंटिलेटर पर डाल दिया। फिर उनसे ₹500000 जमा कराए गए।