दमोह: मल्लपुरा में शराबियों को उत्पात मचाना पड़ा महंगा, गाली गलौच का विरोध करने पर विवाद के बाद मारपीट का वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Jul 3, 2026 दमोह के मल्लपुरा में शराब पीकर गाली-गलौज और उत्पात मचाने का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। वार्ड पार्षद पप्पू कसौटिया के साथ अभद्रता की बात सामने आने पर उनके परिजन और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। दोनो ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही।