कालपी: कदौरा थाना क्षेत्र के चक्कीपुरवा में कच्चे घर में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख, हजारों का नुकसान
Kalpi, Jalaun | May 19, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र के चक्कीपुरवा गांव में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक कच्चे घर में भीषण आग लग गई, आग में 70 वर्षीय कल्लू पुत्र रामदी के घर का भूसा, खटिया समेत पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया, सूचना पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।