बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसा खेड़ा स्थित इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में चोरों ने लाखों रुपए का माल किया चुरा लिया
गोदाम का कुंडा टूटा, लाखों का माल साफ: इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी से इलाके में सनसनी।गोदाम से एसी, फ्रिज और एलईडी गायब, चोरों ने रातों-रात किया लाखों के माल पर हाथ साफ, पुलिस के सामने खुलासे की चुनौती।परसाखेड़ा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है।