धमतरी: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की लाश 81 दिन बाद पहाड़ी में सड़ी-गली अवस्था में मिली
सिहावा थाना से मिली जानकारी के अनुसार श्रृंगी ऋषि पर्वत के ऊपर सड़ी गली लाश मिलने की सूचना आज शनिवार को मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस की बताया कि मृतक की पहचान केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दरगहन निवासी मायाराम साहू रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतक 13 जनवरी 2026 को मॉर्निंग वॉक पर जाने के नाम से घर से निकला था। जो तब से घर नही गया था।