पडरौना: सूखी नहर में निकला विशाल अजगर, जटहा बाजार में मची दहशत, रेस्क्यू के बाद राहत लौटी
विशुनपुरा ब्लॉक के जटहा बाजार में सोमवार को सूखी नहर में विशाल अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। घनी आबादी वाले इलाके में अजगर देखकर लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।