पडरौना: बाबूईया हरपुर में हिंसा के बाद मौत, सड़क जाम व हंगामा मामले में 59 नामजद और 200 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
कुशीनगर के पडरौना को. क्षेत्र अंतर्गत बाबूईया हरपुर गांव में फीस विवाद के बाद हुई हिंसक मारपीट में घायल प्रबंधक छोटेलाल कुशवाहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव का अंतिम संस्कार रोककर सड़क जाम कर दिया और चार मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी देर तक पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने के प्रयास किए गए, प्रदर्शनकारी पर दर्ज की केस।