महाराजपुर: महाराजपुर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की दो दिन की वेतन काटने की कलेक्टर ने दिए निर्देश
प्रशासनिक अधिकारियों से आज 11 जुलाई दोपहर 2:00 मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर पार्थ जेसवाल ने जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति एवं महिला बाल विकास विभाग के कार्यों की संयुक्त रूप से समीक्षा की। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने एमएलसी में लापरवाही में महाराजपुर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की दो दिन की वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।