कोटपूतली: कोटपूतली में मौसम ने बदली करवट, गर्मी से मिली राहत
Kotputli, Alwar | Apr 29, 2026
भीषण गर्मी और लू के बीच बुधवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं, बादलों की गड़गड़ाहट और हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली। सुबह से ही क्षेत्र में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 29-30 अप्रैल के लिए प्रदेश में गरज-चमक, आंधी और बारिश की चेतावनी दी है।