ललितपुर: तालबेहट की महिला ने बताया, दो किशोरों ने किया बेहोश और दिनदहाड़े लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार, पुलिस तलाश में जुटी
ललितपुर तालबेहट निवासी महिला गुड्डी ने जानकारी देते हुए बताया वह तालबेहट से बस के द्वारा ललितपुर पहुंची थी,जहां बस स्टैंड से जिला अस्पताल जा रही थी,रास्ते में दो किशोर उसके साथ चलने लगे और कुछ सूंघाकर बेहोश कर दिया और सोने के लाखो रुपया के जेवरात लेकर फरार हो गए उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है, कारवाई जारी है।