झालरापाटन: भानपुरिया गांव में शराब के नशे में अधेड़ ने किया कीटनाशक का सेवन, उपचार के दौरान एसआरजी हॉस्पिटल में हुई मौत
झालावाड़ के भानपुरिया गांव में शराब के नशे में एक अधेड़ ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसे परिजनों उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद बकानी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर मामले में जांच शुरू की गई है।