थराली: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में अनेक प्रतियोगिताएं हुईं आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संख्या अवसर राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में भाषण,पोस्टर,वाद विवाद एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय आने वालों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम थराली कृष्टिका गुंज्याल ने विजेताओं को सम्मानित किया।।