थराली: थराली विधानसभा के विभिन्न बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लाभार्थी सत्यापन अभियान चलाया, योजनाओं की दी जानकारी
थराली विधानसभा के विकासखंड नारायणबगड़,थराली एवं देवाल के विभिन्न बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लाभार्थी सत्यापन अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों को मिली हुए लाभ का सत्यापन किया एवं सरकारों के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को दी गई। यह जानकारी लाभार्थी सत्यापन अभियान के सह मंडल संयोजक भूपेंद्र ने दी।