थराली: 38 वर्षों के पश्चात यात्रा पर निकली कोट, भटियाणा की नागनी माता चिरखोन से विदा होकर रात्रि प्रवास हेतु पहुंची भटियाणा
38 वर्षों के पश्चात देवरा यात्रा पर निकली कोट, भटियाणा, भूलक्वाणी, ग्वाड़ की नागनी माता चिरखोन से विदा होकर आज राती प्रवास हेतु भटियाणा पहुंची। भटियाणा पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपनी आराध्य देवी मां नागनी का मां एलगल गीतों के साथ स्वागत किया।वहीं भटियाणा में आज मां नागनी का अंतिम प्रवास है 3 मार्च को मांनागनी ब्रह्मतोली में प्रस्थान करेगी।।