थराली: पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने थाना थराली का किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा व दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव ने आज थाना थराली का वार्षिक निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक चमोली के द्वारा सीसीटीएनएस कार्यालय,बैरिक, भोजनालय,हवालात समेत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए।।