हनुमानगढ़: जंक्शन में महिला ने ससुराल पक्ष पर फर्जी त्यागपत्र बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया
हनुमानगढ़ जंक्शन में एक महिला ने जरिये इस्तगासा हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर संपत्ति से जुड़े कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने धोखाधड़ी करने और आपराधिक षडयंत्र रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच पड़ताल सदर थाना के एएसआई कृष्ण कुमार कर रहे हैं।