ठेठईटांगर: नहर में डूबने से युवक की मौत
सिमडेगा जिले के सिकरियाटाँड़ महुआ टोली में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन के बाद युवक को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस मामले