ग्वालियर गिर्द: बाइक सवार दोस्तों को आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने पीटा, कट्टा पकड़ाकर वीडियो भी बनाया
लाइन नंबर 2 के नारायण विहार कॉलोनी में रहने वाले अंकेश रावत और मयंक परिहार की हेमू सिकरवार, अनुराग भदौरिया, सिद्धांत राजावत, अजीत तोमर, आलोक तोमर, सौरभ तोमर, प्रदुमन सिकरवार और अन्य लोगों ने पकड़कर जमकर मारपीट की।दोनों को मार मार कर लहूलुहान कर दिया। उनसे जबरन शराब के लिए पैसे मांगे आलोक तोमर ने तो कट्टे को मयंक परिहार को पकड़ाया और उसका वीडियो भी बनाया।