घाटमपुर: सजेती थाना क्षेत्र स्थित नेयवेली पावर प्लांट में खड़े ट्रेलर में लगी आग, सीआईएसएफ की दमकल टीम ने आग पर पाया काबू
सजेती थाना क्षेत्र स्थित नेयवेली पावर प्लांट में खड़े ट्रेलर में तेज आवाज के साथ अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेलर आग के गोले में तब्दील हो गया। ट्रेलर चालक ने घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची सीआईएसएफ की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।