उज्जैन शहर: सामाजिक न्याय परिसर से चक्काजाम में शामिल होने के लिए रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता
मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन केंद्रों की अव्यवस्था, टोकन सिस्टम में तानाशाही, तुलाई में गड़बड़ी और भुगतान में देरी के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करने का निर्णय लिया है। उज्जैन के कांग्रेस कार्यकर्ता जाम में शामिल होने के लिए सामाजिक न्याय परिसर से मक्सी के लिए रवाना हो गए हैं। वे वहां जाम में शामिल होंगे।