शिवपुरी नगर: नौहरीकला में उधारी के पैसे मांगना पड़ा भारी, दुकान पर बैठे युवक को लाठियों से पीटा
नौहरीकला निवासी राजबहादुर (30) पुत्र बनवारी जाटव ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह अपने घर के बाहर परचून की दुकान चलाता है। सुबह करीब 8 बजे गांव के ही बीरेन्द्र जाटव और अंकेश जाटव उसकी दुकान पर पहुंचे। राजबहादुर ने बताया कि जब उसने बीरेन्द्र और अंकेश से पुराने उधारी के पैसे मांगे, तो वे आग बबूला हो गए और उसे मां-बहन की भद्दी गालियां देने लगे।