जहानाबाद: जहानाबाद में गोपनीय शाखा और विष्णुगंज थाने के बीच बॉलीबॉल मैच का आयोजन
जिले में पुलिस अधीक्षक गोपनीय शाखा एवं विशुनगंज थाना के बीच बॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए संबंधित पदाधिकारियों ने रविवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ रखने के साथ ही मनोबल बढ़ाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, के द्वारा जहानाबाद जिला में बॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया।