जलेसर: तहसील जलेसर क्षेत्र के कुंजनपुर बदनपुर में राशन वितरण के दौरान घटतोली का वीडियो आया सामने हुआ हंगामा
Jalesar, Etah | Jun 21, 2024 तहसील क्षेत्र जलेसर के अंतर्गत का यह पूरा मामला सामने आया है जहां पर कोटेदार द्वारा जन सामान्य को दिए जाने वाले राशन में घटतोली का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कोटेदार द्वारा बांटे जा रहे राशन को जब दो अलग-अलग कांटों से तोला गया तो दोनों में फर्क आया। वहीं से पूरे मामले पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा